पंजाब के कई ज़िलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। अगले 72 घंटे – यानी 20 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में आम लोगों को यात्रा या दैनिक कामों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
किन-किन जिलों में भारी बारिश का खतरा?
20 जुलाई (आज): पठानकोट, रूपनगर, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और एस.ए.एस. नगर (मोहाली)
21 जुलाई: फरीदकोट, रूपनगर, नवांशहर, मोहाली, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब
22 जुलाई: प्रदेश के अन्य कई ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी
आम जनता को सुझाव – सतर्क रहें, ज़रूरत हो तभी घर से बाहर निकलें
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि अगले तीन दिनों तक बेवजह घर से बाहर न निकलें। यदि यात्रा ज़रूरी हो तो मौसम की स्थिति की जांच ज़रूर कर लें। बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम, और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए चुनौती
इस बारिश भरे मौसम में स्कूल जाने वाले छात्रों और ऑफिस जाने वालों को सबसे ज़्यादा परेशानी हो सकती है। सड़कों पर फिसलन, पानी भराव और ट्रैफिक रुकावटें रोज़मर्रा के जीवन को प्रभावित कर सकती हैं।
क्या करें?
✅ मौसम अपडेट्स पर नज़र रखें
✅ ज़रूरी सामान जैसे छाता, रेनकोट साथ रखें
✅ जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें
✅ ज़रूरी न हो तो घर में ही रहें
