पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
Aman Arora ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, वहां BJP कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के जरिए पार्टी अपनी राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करती है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा को पंजाब के भाईचारे से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि पंजाब हमेशा शांति और एकता का प्रतीक रहा है, और यहां के लोग किसी भी तरह की नापाक साजिश को सफल नहीं होने देंगे।
Aman Arora ने भरोसा जताया कि पंजाब की जनता जागरूक है और वह ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि लोग सच्चाई समझते हैं और किसी भी तरह की राजनीति को कामयाब नहीं होने देंगे।
