लोकसभा ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित परीक्षा धोखाधड़ी पर सख्ती लाने के उद्देश्य से ब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 को ध्वनि मत से पारित कर दिया। सदन में इस विधेयक पर कई घंटों तक चर्चा हुई, जिसके दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विधेयक पारित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 30 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी।
कानून में होंगे सख्त प्रावधान
संशोधन विधेयक का उद्देश्य पेपर लीक और संगठित परीक्षा धोखाधड़ी के मामलों में जांच और न्यायिक प्रक्रिया को तेज करना है। इसके तहत कड़ी सजा, समयबद्ध जांच, विशेष फास्ट ट्रैक अदालतों और परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा को मजबूत करने जैसे प्रावधान शामिल किए गए हैं। सरकार का कहना है कि इन बदलावों से प्रतियोगी और सार्वजनिक परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ेगी तथा छात्रों का भरोसा मजबूत होगा।
