पंजाब में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार ने एक और कदम उठाया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने योजना विभाग में 70 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दी है। इस फैसले से युवाओं को सरकारी नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।
इन 70 पदों में से 68 पद सांख्यिकी निदेशालय के लिए हैं। इनमें सहायक अनुसंधान अधिकारी, वरिष्ठ सहायक और अन्वेषक जैसे पद शामिल हैं। इसके अलावा बाकी पद आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड में भरे जाएंगे।
सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि विभागों की कार्यक्षमता भी बेहतर होगी। इससे योजनाओं को लागू करने और आंकड़ों के विश्लेषण में तेजी आएगी।
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिनसे रोजगार के अवसर बढ़ें और प्रशासनिक कामकाज मजबूत हो।
