आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाल के घटनाक्रमों के बाद यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या कुछ राजनीतिक तत्वों के तार नशा तस्करी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर विस्तृत जांच और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता बताई।
गुजरात मार्ग का किया जिक्र
केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में पहुंचने वाले नशे का बड़ा हिस्सा गुजरात के रास्ते आता है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूरे सप्लाई चेन पर कार्रवाई जरूरी है। उनके अनुसार, केवल छोटे स्तर पर कार्रवाई करने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। ED पार्टी के पदाधिकारी ख़ुद पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए। क्या ED पार्टी के साथ नशे के तार जुड़े हैं? आज पंजाब में 70% ड्रग्स गुजरात के रास्ते आ रही हैं। ED पार्टी की गठबंधन की सरकार में पंजाब के घर घर में चिट्टा पहुंचाया गया। बाकायदा सरकारी संरक्षण में सरकारी गाड़ियों में चिट्टा घर घर बांटा जाता था। पंजाब की जवानी बर्बाद करने की ज़िम्मेदार हैं ED पार्टी और चिट्टा पार्टी। भगवंत मान ने चिट्टे पर वार करके पंजाब की जवानी को फिर से एक सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी है।
युवाओं के भविष्य पर जोर
उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें शिक्षा, रोजगार और बेहतर अवसरों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उनके अनुसार, नशा विरोधी अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए सुरक्षित और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना भी है।
