आम आदमी पार्टी सरकार के CM फ्लाइंग स्क्वाड ने एक बार फिर तेज़ कार्रवाई करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार व लापरवाही के लिए पंजाब में कोई जगह नहीं है। सोमवार को माखा चहिल्लां–भिखी स्पेशल कनेक्टिविटी रोड का अचानक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान निर्माण कार्य में कई अनियमितताएँ सामने आईं, जिसके बाद मौके पर ही अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
कौन-कौन पर हुई कार्रवाई?
निरीक्षण में गड़बड़ियाँ मिलने पर सरकार ने तुरंत सख़्त कदम उठाए:
-
पंजाब मंडी बोर्ड के JE गुरप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से बर्ख़ास्त किया गया।
-
SDO चमकौर सिंह को नोटिस जारी किया गया।
-
SDO के अधीन चल रहे सभी कार्य तुरंत वापस ले लिए गए।
सरकार का कहना है कि किसी भी अधिकारी को जनता के पैसों से चल रहे विकास कार्यों में ढिलाई या लापरवाही नहीं करने दी जाएगी।
सरकार का साफ संदेश
मान सरकार ने दोहराया कि राज्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता वाली विकास योजनाएँ ही स्वीकार्य होंगी। भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी या घटिया निर्माण कार्य को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई के बाद यह साफ हो गया है कि CM फ्लाइंग स्क्वाड लगातार फील्ड में सक्रिय है और जहां भी अनियमितता मिलेगी, वहीं पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
सरकार का दावा है कि ऐसी सख़्त मॉनिटरिंग से न सिर्फ़ विकास कार्यों की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि जनता का विश्वास भी मजबूत होगा।
