Bhagwant Mann ने जानकारी दी कि फाजिल्का के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सेठी (नीलू) आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की जन-समर्थक नीतियों और विकास की राजनीति पर लोगों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।
भाजपा में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी
अनिल कुमार सेठी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते रहे हैं। वह पंजाब भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने फाजिल्का नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। राजनीति में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए इसे फाजिल्का की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
विकास की राजनीति की ओर बढ़ रहे नेता
CM भगवंत मान ने कहा कि अब लोग पारंपरिक राजनीति से हटकर विकास और काम की राजनीति का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार पंजाब के लोगों के लिए काम कर रही है, जिसकी वजह से अलग-अलग दलों के नेता पार्टी से जुड़ रहे हैं।
पार्टी में मिलेगा पूरा सम्मान
मुख्यमंत्री ने अनिल सेठी का “आप परिवार” में स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी नेता मिलकर पंजाब की तरक्की और विकास के लिए काम करेंगे।
