पंजाब की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ, खरड़ से आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने न सिर्फ अपना विधायक पद छोड़ दिया, बल्कि राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान भी कर दिया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए लिखा:
“मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएँ पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।”
राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू
अनमोल गगन मान, जो राज्य में संस्कृति और पर्यटन मंत्री भी रह चुकी हैं, का यह अचानक फैसला पार्टी और समर्थकों के लिए चौंकाने वाला है। इस्तीफे की वजह को लेकर अटकलें तेज़ हैं, लेकिन फिलहाल कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है।
