रियलिटी टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 19 आखिरकार अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँचा और दर्शकों की धड़कनें बढ़ाते हुए गौरव खन्ना ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। तीन महीने तक चले रोमांच, लड़ाइयों, दोस्ती, भावनाओं और बड़े ट्विस्ट के बाद यह सफर गौरव के हाथों में चमकती हुए ट्रॉफी के साथ खत्म हुआ।
कड़ी टक्कर के बीच मिला जीत का ताज
फिनाले नाइट में पांच फाइनलिस्टों के बीच मुकाबला बेहद तीखा रहा। गौरव खन्ना ने अंत तक शांत रवैये, रणनीति और दर्शकों के भारी समर्थन की बदौलत जीत हासिल की। उन्होंने न सिर्फ सीजन 19 की ट्रॉफी उठाई, बल्कि 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी अपने नाम की।
फरहाना भट बनीं रनर-अप
दर्शकों की पसंदीदा कंटेस्टेंट फ़रहाना भट पूरे सीजन में मजबूत प्लेयर के रूप में उभरीं। फिनाले में उन्हें खूब वोट मिले, लेकिन आखिरी पड़ाव पर गौरव उनसे आगे निकल गए। फरहाना को पहली रनर-अप का खिताब मिला। फैंस ने सोशल मीडिया पर फरहाना के लिए जबरदस्त प्यार दिखाया।
अन्य फाइनलिस्ट जिन्होंने शो में मचाया धमाल
इस सीजन के फाइनलिस्ट रहे—
अमाल मलिक, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे।
इन सभी ने अपने-अपने अंदाज से दर्शकों को एंटरटेन किया और घर के अंदर कई यादगार पल बनाए। भले ही ट्रॉफी एक ही को मिली, लेकिन ये सभी कंटेस्टेंट फैंस के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं।
सलमान खान के साथ भव्य फिनाले नाइट
बिग बॉस का नाम हो और होस्ट सलमान खान की बात न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है! सलमान खान ने हमेशा की तरह अपनी शानदार मेजबानी से फिनाले शो में जोश भर दिया। स्टेज पर बेहतरीन परफॉर्मेंस, इमोशनल वीडियो क्लिप्स और कंटेस्टेंट्स की जर्नी ने माहौल को यादगार बना दिया।
गौरव की पहली प्रतिक्रिया: फैंस का शुक्रिया
ट्रॉफी जीतने के बाद गौरव खन्ना ने फैंस के लिए एक खास संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनके लिए सिर्फ एक खिताब नहीं, बल्कि उन सभी दर्शकों के प्यार और भरोसे का परिणाम है, जिन्होंने पूरे सीजन उन्हें सपोर्ट किया।
सीजन 19 को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
इस बार का बिग बॉस अपने विवादों, गेमप्ले, और अचानक आने वाले ट्विस्ट की वजह से लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहा। फैंस का कहना है कि सीजन 19 बिग बॉस के सबसे मनोरंजक और दमदार सीजन में से एक रहा।
