कई बार हम जिन लोगों को कम आंकते हैं, वही सबसे ज्यादा जुनून और हिम्मत दिखा देते हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा है बिग बॉस 19 में। शो की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी, बिंदास अंदाज़ और जबरदस्त गेमप्ले से सभी को चौंका दिया है। पिछले दो हफ्तों से फरहाना अकेले ही शो को अपने कंधों पर उठा रही हैं और दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट दे रही हैं।
पहले हफ्ते ही निकली थीं बाहर, फिर की दमदार वापसी
फरहाना को घरवालों ने पहले ही हफ्ते में बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वजह थी उनका खुलकर बोलना और किसी से भी भिड़ जाने का स्वभाव। हालांकि, बिग बॉस ने उनकी क्षमता को पहचान लिया और उन्हें सीक्रेट रूम में रखकर दोबारा शो में एंट्री दिलाई। दूसरी बार आते ही फरहाना ने पूरा माहौल बदल दिया। उन्होंने अभिषेक बजाज और अशनूर कौर से खुलेआम दुश्मनी ली और हर टास्क में खुद को साबित किया।
सलमान की वॉर्निंग के बाद भी नहीं थमी फरहाना की रफ्तार
वीकेंड के वार में सलमान खान ने फरहाना को चेतावनी दी कि वो अपनी लिमिट्स में रहें, लेकिन फरहाना ने इसे अपने आत्मविश्वास को कमजोर नहीं होने दिया। इसके बाद उन्होंने और रणनीतिक तरीके से गेम खेलना शुरू किया। जब एक टास्क में उन्हें ‘नेहल की चमची’ कहा गया, तो उन्होंने साबित कर दिया कि वो किसी की साइडकिक नहीं बल्कि शो की लीड हीरोइन हैं।
नीलम की चिट्ठी फाड़कर पलटा पूरा गेम
फरहाना का सबसे चर्चित पल तब आया जब उन्होंने नीलम की चिट्ठी फाड़ दी। इस कदम से पूरा घर उनके खिलाफ हो गया, लेकिन फरहाना ने पीछे हटने की बजाय अकेले ही सबका सामना किया। उनकी यह सोलो गेमप्ले स्ट्रैटेजी दर्शकों को खूब पसंद आई। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘बिग बॉस 19 की शेरनी’ कहने लगे हैं।
अमाल मलिक से टकराकर मिली दर्शकों की सहानुभूति
हाल ही में अमाल मलिक के साथ उनकी तीखी बहस ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया। अमाल की बदतमीजी भरी बातों ने दर्शकों को फरहाना के पक्ष में खड़ा कर दिया। दर्शकों ने फरहाना की हिम्मत और सधी हुई प्रतिक्रिया की जमकर तारीफ की।
सोशल मीडिया पर मचा फरहाना का क्रेज
पिछले दो हफ्तों से फरहाना को सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया जा रहा है। ट्विटर (X) से लेकर इंस्टाग्राम तक, हर जगह #FearlessFarhana ट्रेंड कर रहा है। दर्शक कह रहे हैं कि फरहाना अकेले ही शो को दिलचस्प बना रही हैं।
बिग बॉस की मैन कैरेक्टर बनी फरहाना
जो कंटेस्टेंट पहले हफ्ते बाहर हुई थी, वही अब शो की मेन कैरेक्टर बन गई है। अपने तेज़ जवाब, स्ट्रॉन्ग सोच और स्पष्ट राय के साथ फरहाना ने बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे आने वाले हफ्तों में क्या फरहाना इस मजबूत पकड़ को बरकरार रख पाती हैं या नहीं।
