पंजाबी संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर राजवीर जवांदा के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान राजवीर जवांदा की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। पंजाबी संगीत का एक चमकता सितारा हमेशा के लिए खो गया।”
“हमेशा गूंजती रहेगी राजवीर की आवाज़”
मुख्यमंत्री मान ने आगे लिखा कि “कम उम्र में अपनी गायकी और सादगी से लाखों दिलों पर राज करने वाले राजवीर जवांदा की आवाज़ हमेशा गूंजती रहेगी। मैं वਾਹेगुरु से प्रार्थना करता हूं कि वह इस दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति दें।”
अस्पताल में बढ़ाई गई सुरक्षा
फोर्टिस अस्पताल, मोहाली के सूत्रों के मुताबिक, राजवीर जवांदा ने सुबह 10:55 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही अस्पताल के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।
राजवीर जवांदा की मौत से पूरे पंजाब में शोक की लहर है। संगीत प्रेमी और कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने आज अपनी एक अनमोल आवाज़ खो दी है।
