दीवाली के पावन पर्व पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पंजाबी भाषा में एक खास संदेश साझा करते हुए लिखा –
(— रोशनी के त्योहार दीवाली की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दीवाली का हर दीप आपके घर में खुशहाली, सेहत और तरक्की की रौशनी लेकर आए। आपके परिवारों में सदा प्रेम और खुशियां बनी रहें।)
सीएम मान के इस ट्वीट को लोगों ने खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया।
उन्होंने लोगों से अपील की कि दीवाली को शांति, प्रेम और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के साथ मनाएं।
उनका संदेश लोगों में सकारात्मकता और एकता का भाव लेकर आया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पूरे पंजाब को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
