पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NEET-UG परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले लुधियाना के 17 वर्षीय आर्यन गुप्ता को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्यन की यह उपलब्धि पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय है और उनकी सफलता राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
निराशा को बनाया सफलता की ताकत
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा रद्द होने जैसी कठिन परिस्थिति के बावजूद आर्यन ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने उस निराशा को अपनी ताकत बनाया और लगातार मेहनत व लगन के बल पर देशभर में पहला स्थान हासिल कर दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता बताती है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
युवाओं के लिए प्रेरणा बने आर्यन
भगवंत मान ने अपने संदेश में कहा कि आर्यन गुप्ता का संघर्ष और सफलता हर छात्र और युवा के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखते हुए मेहनत जारी रखने से सफलता जरूर मिलती है। आर्यन की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।
उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने आर्यन गुप्ता को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वह आगे भी शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तथा देश और पंजाब का नाम रोशन करेंगे।
