पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा की पैरोल के मुद्दे पर राज्यपाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हवारा को अपनी बुजुर्ग मां से मिलने के लिए 10 दिनों की पैरोल देने की अपील की।
31 साल से मां से दूर
मुख्यमंत्री के मुताबिक, जगतार सिंह हवारा पिछले करीब 31 वर्षों से अपनी मां से दूर है। उन्होंने मानवीय आधार पर उसे अपनी बुजुर्ग मां से मिलने का अवसर देने की मांग रखी।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरोसा दिलाया कि पैरोल के दौरान पंजाब में अमन-कानून की स्थिति पूरी तरह बरकरार रखी जाएगी। उन्होंने इस मामले में मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए पैरोल पर विचार करने का आग्रह किया।
राज्यपाल से हुई चर्चा
मुख्यमंत्री की राज्यपाल के साथ यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब हवारा की पैरोल को लेकर चर्चा तेज है। अब इस अपील पर आगे क्या फैसला लिया जाता है, इस पर नजर बनी हुई है।
