पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगराओं से जुड़े नाव हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब 32 श्रद्धालु वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे और मथुरा के पास यमुना नदी में नाव पलट गई।
परिवारों के साथ खड़ी है सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है। उन्होंने परिवारों से मुलाकात कर उनका दर्द साझा किया और भरोसा दिलाया कि हर संभव सहायता दी जाएगी।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
सीएम ने स्पष्ट किया कि इस हादसे में किसकी लापरवाही है, यह जांच का विषय है। परिवारों के बयान और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिम्मेदार लोगों पर सख्त कदम उठाया जा सके।
यूपी सरकार से संपर्क में पंजाब
भगवंत मान ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने ट्वीट के जरिए भी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति शोक जताया और बाकी जानकारी जल्द साझा करने की बात कही।
