पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के 385वें दिन पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए राज्य में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
भारी मात्रा में नशा बरामद
इस दौरान पुलिस ने 125 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 9.8 किलोग्राम हेरोइन, 906 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए। इसके साथ ही नशे के कारोबार से कमाए गए ₹36,560 भी जब्त किए गए हैं।
नशा छोड़ने के लिए प्रेरित
केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि पुलिस ने 39 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास केंद्रों में इलाज के लिए प्रेरित भी किया। यह कदम समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।
नशे के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती रहेगी। सरकार और पुलिस का लक्ष्य है कि पंजाब को नशा मुक्त बनाया जाए और युवाओं को सुरक्षित भविष्य दिया जाए।
