पंजाब में चल रहे नशा विरोधी अभियान #YudhNashianVirudh के 389वें दिन Punjab Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान लगातार राज्य में नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8.4 किलोग्राम हेरोइन, 37 किलोग्राम पोस्त के छिलके और 270 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए हैं। इसके अलावा ₹1,450 की नकदी भी जब्त की गई, जिसे नशीले पदार्थों से कमाई गई रकम बताया जा रहा है।
पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ANTF Punjab इस अभियान को लगातार आगे बढ़ा रही है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि पुलिस लोगों को नशा छोड़ने के लिए भी प्रेरित कर रही है। इस अभियान के तहत 34 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया है।
