पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के तहत कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। पंजाब पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पंजाब (ANTF) ने इस अभियान के 404वें दिन बड़ी सफलता हासिल की है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 129 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही 2.9 किलोग्राम हेरोइन, 40,507 नशीली गोलियां और कैप्सूल, तथा ₹27,299 की ड्रग मनी भी बरामद की गई। यह कार्रवाई राज्य में नशे के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
पुलिस सिर्फ कार्रवाई ही नहीं कर रही, बल्कि नशे से जूझ रहे लोगों को सुधारने की दिशा में भी काम कर रही है। इस अभियान के तहत 22 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया गया।
इस पहल का उद्देश्य सिर्फ अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाना भी है।
