रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन की स्टार-कास्ट वाली बिग बजट फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और रिलीज के बाद से इसका प्रदर्शन हर दिन और मजबूत हो रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर’ अब तक भारत में 150 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर चुकी है। लंबे समय बाद रणवीर सिंह को इतनी बड़ी हिट मिली है, जिससे उनके फैंस बेहद खुश हैं।
पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ बना जीत का हथियार
फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा कारण है इसका मजबूत कंटेंट और तेजी से फैलता पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ। दर्शकों ने एक्शन, कहानी और कलाकारों के प्रदर्शन की खूब तारीफ की है। यही वजह है कि वीकडेज़ में भी टिकट विंडो पर अच्छा फुटफॉल देखने को मिल रहा है।
नेटफ्लिक्स ने खरीदे डिजिटल राइट्स, रकम सुनकर सब हैरान
फिल्म की थिएटर रन के साथ-साथ इसके डिजिटल राइट्स की भी खूब चर्चा हो रही है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म के OTT स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने धुरंधर के दोनों पार्ट्स के लिए कुल 130 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि चुकाई है। यानी एक पार्ट के बदले करीब 65 करोड़ रुपये। मौजूदा समय में जहां OTT लाइसेंसिंग के दाम काफी कम हो चुके हैं, ऐसे माहौल में यह डील बेहद बड़ी मानी जा रही है। यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी OTT डील बताई जा रही है।
धुरंधर का दूसरा पार्ट भी पक्का
5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म के हर किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। Makers पहले ही धुरंधर के दूसरे पार्ट की पुष्टि कर चुके हैं। इसका सिक्वल 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में आएगा। फिल्म को एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर के रूप में पेश किया गया है, जिसकी थीम और प्रस्तुति दर्शकों को खूब भा रही है।
कपिल शर्मा की फिल्म से होगी अगली टक्कर
आने वाले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की भिड़ंत कपिल शर्मा की रोमांटिक कॉमेडी ‘किस किसको प्यार करूं 2’ से होने वाली है। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस मुकाबले से रणवीर की फिल्म पर खास असर नहीं पड़ेगा। हां, कपिल शर्मा की फिल्म की कमाई पर जरूर प्रभाव देखने को मिल सकता है।
रणवीर और सारा अर्जुन की नई जोड़ी को मिल रही तारीफ
फिल्म में रणवीर सिंह की जोड़ी सारा अर्जुन के साथ बनाई गई है, जो उनसे उम्र में काफी छोटी हैं। सारा दक्षिण भारतीय अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं और वे पहले चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम कर चुकी हैं। ‘धुरंधर’ उनकी पहली बड़ी फिल्म है जिसमें वे लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आई हैं। दर्शक उनकी और रणवीर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं।
