अरब देशों में बने तनावपूर्ण हालात के बीच फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी को लेकर तेज़ प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, राज्य के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu से फोन पर बातचीत की। इस दौरान हालात की पूरी जानकारी साझा की गई और फंसे लोगों को जल्द वापस लाने पर चर्चा हुई।
विशेष उड़ानों की तैयारी
केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर विशेष उड़ानों का इंतज़ाम किया जाएगा, ताकि पंजाब के नागरिक सुरक्षित अपने घर लौट सकें। राज्य सरकार ने प्रभावित लोगों के नाम और संपर्क नंबरों की सूची भी केंद्र को भेज दी है, जिससे प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ सके।
जल्द परिवारों से मिलेंगे लोग
सरकार का कहना है कि सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही फंसे हुए पंजाबी अपने-अपने परिवारों के पास पहुंच जाएंगे। लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है।
24×7 हेल्पलाइन जारी
किसी भी जानकारी या सहायता के लिए NRI विंग का 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय है।
📞 0172-2260042
📞 0172-2260043
📱 व्हाट्सएप: +91 94787 79112
सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर प्रभावित नागरिक की मदद की जाएगी और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी।
