पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann और वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने कथित फर्जी वीडियो विवाद को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए राजनीतिक साजिश रची गई और लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई।
हरपाल चीमा ने विपक्ष पर लगाए आरोप
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विरोधियों ने एक व्यक्ति को मुखौटा पहनाकर कथित फर्जी वीडियो तैयार किया और उसे मुख्यमंत्री भगवंत मान से जोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि अब इस पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है और विरोधियों की राजनीतिक मंशा उजागर हो गई है।
CM मान ने फिर दोहराई अपनी बात
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह शुरुआत से ही कहते आ रहे हैं कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति वह नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनका सिर हमेशा श्री अकाल तख्त साहिब के सामने झुका है और आगे भी झुका रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब के लोग और उनके गुरु सच्चाई को समझते हैं।
बड़े खुलासे का किया दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले के पीछे कौन लोग हैं और यह कथित साजिश किसने रची, इसका भी आने वाले दिनों में खुलासा किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि इस संबंध में और जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
