पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। हफ्ते की शुरुआत में हल्की गिरावट के बाद सोना लगातार चढ़ता गया और नए लाइफ टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ताज़ा रेट्स पर नजर डालना बेहद ज़रूरी है।
एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव चढ़ा
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 3 अक्टूबर एक्सपायरी वाले 999 शुद्धता के सोने का भाव 5 सितंबर को 1,07,728 रुपये प्रति 10 ग्राम था। लेकिन महज एक हफ्ते में यह तेजी से उछलकर 12 सितंबर को 1,09,356 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान सोना 1,628 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया।
घरेलू बाजार में 22-24 कैरेट सोने के रेट
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, घरेलू मार्केट में भी सोने की चमक बरकरार है।
-
5 सितंबर की शाम को 24 कैरेट सोना 1,06,338 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 12 सितंबर को बढ़कर 1,09,707 रुपये तक पहुंच गया। यानी कीमतों में 3,369 रुपये की बढ़ोतरी हुई।
-
22 कैरेट गोल्ड – 1,07,070 रुपये प्रति 10 ग्राम
-
20 कैरेट गोल्ड – 97,640 रुपये प्रति 10 ग्राम
-
18 कैरेट गोल्ड – 88,860 रुपये प्रति 10 ग्राम
-
14 कैरेट गोल्ड – 70,760 रुपये प्रति 10 ग्राम
ध्यान रहे कि IBJA की वेबसाइट पर जो रेट्स जारी होते हैं, वे देशभर में एक जैसे होते हैं। हालांकि, ज्वेलरी खरीदते समय ग्राहकों को 3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी चुकाना पड़ता है, जिससे कीमत और बढ़ जाती है।
चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी ने भी इस हफ्ते निवेशकों को चौंका दिया है। 5 सितंबर को एक किलो चांदी का भाव 1,23,170 रुपये था, जो बढ़कर 12 सितंबर को 1,28,008 रुपये प्रति किलो हो गया। यानी महज सात दिनों में चांदी 4,838 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई।
निवेशकों के लिए बड़ा संकेत
सोने और चांदी दोनों की कीमतों में यह तेजी निवेशकों के लिए अहम संकेत है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक बाजार में मांग, डॉलर की मजबूती और आर्थिक अनिश्चितताओं की वजह से कीमती धातुओं के दाम ऊंचाई पर बने हुए हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले निवेशकों को सोच-समझकर फैसला करना चाहिए।
