मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। 4 सितंबर फ्यूचर वाली चांदी करीब ₹2,400 टूटकर ₹2,35,650 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। वहीं 5 अक्टूबर फ्यूचर वाला सोना करीब ₹890 गिरकर ₹1,55,090 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
MCX की इस गिरावट का असर सर्राफा बाजार में भी दिखाई दे सकता है। हालांकि, शुरुआती शहरवार भाव में कई प्रमुख बाजारों में सोने-चांदी की कीमतें अभी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1.55 लाख के पार
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,55,820 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना ₹1,42,860 और 18 कैरेट सोना ₹1,16,920 प्रति 10 ग्राम पर है।
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,55,670, जबकि 22 कैरेट का भाव ₹1,42,710 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,55,670 और 22 कैरेट ₹1,42,710 है।
दूसरे शहरों में क्या है भाव?
बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना ₹1,55,670 और 22 कैरेट ₹1,42,710 प्रति 10 ग्राम पर है। लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना ₹1,55,820, जबकि 22 कैरेट ₹1,42,860 है। पटना में 24 कैरेट सोना ₹1,55,720 और 22 कैरेट ₹1,42,760 प्रति 10 ग्राम है।
रिकॉर्ड हाई से कितना नीचे आया सोना?
इस साल जनवरी में सोने की कीमत करीब ₹1.93 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। मौजूदा भाव की तुलना करें तो सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब ₹38 हजार नीचे है। इसी तरह चांदी का रिकॉर्ड हाई करीब ₹4.20 लाख प्रति किलो बताया गया था, जबकि अब यह करीब ₹2.35 लाख के स्तर पर कारोबार कर रही है।
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
कीमती धातुओं में गिरावट के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। पिछले सप्ताह की तेजी के बाद निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली हुई है। इसके अलावा अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी से सोने जैसे बिना ब्याज वाले निवेश की आकर्षकता पर असर पड़ता है।
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी ब्याज दर नीति को लेकर अनिश्चितता भी बाजार की दिशा को प्रभावित कर रही है।
