देशभर में 3 जून को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा डॉलर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है। सुरक्षित निवेश विकल्प माने जाने वाले सोने की मांग बढ़ने से इसके भाव में भी तेजी देखने को मिली है। आज सोने की कीमतों में करीब 0.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
क्या हैं आज के ताजा रेट?
आज 24 कैरेट सोना लगभग 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,17,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। शादी-ब्याह और निवेश के लिहाज से सोने की कीमतों पर लोगों की नजर बनी हुई है।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव
दिल्ली, लखनऊ और नोएडा में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,56,210 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। मुंबई और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है।
चांदी में हल्की नरमी
सोने के विपरीत चांदी की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखी गई है। प्रति ग्राम चांदी की कीमत में 10 पैसे और प्रति किलोग्राम लगभग 100 रुपये की कमी दर्ज की गई है। इसके बाद चांदी का भाव 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। एक ग्राम चांदी की कीमत 279 रुपये है।
अलग-अलग शहरों में चांदी का भाव
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद और बेंगलुरु सहित कई शहरों में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,799 रुपये है। वहीं 100 ग्राम चांदी की कीमत 27,990 रुपये और एक किलो चांदी का भाव 2,79,900 रुपये दर्ज किया गया है। चेन्नई में चांदी की कीमत अन्य शहरों के मुकाबले अधिक है, जहां यह 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
चांदी आयात को लेकर बड़ा फैसला
चांदी के बढ़ते आयात को देखते हुए केंद्र सरकार और विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने बड़ा कदम उठाया है। अब चांदी के दानों और पाउडर के आयात को ‘फ्री’ श्रेणी से हटाकर ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में रखा गया है। इसके तहत ज्वेलर्स और बैंकों को चांदी आयात करने से पहले विशेष सरकारी अनुमति और लाइसेंस लेना होगा। यह फैसला देश में चांदी के आयात को नियंत्रित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
