मोदी सरकार के नए GST 2.0 फैसले ने ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ी राहत दी है। टैक्स कटौती का सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। छोटी कारों से लेकर बड़ी MPV और SUV तक अब पहले से सस्ती हो गई हैं। इसका असर सीधा-सीधा 7-सीटर गाड़ियों की डिमांड पर दिख रहा है।
मारुति अर्टिगा: सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर
मारुति अर्टिगा की अगस्त में 18,445 यूनिट्स बिकीं। इसकी कीमत 9.11 लाख रुपये से घटकर अब 8.80 लाख रुपये हो गई है। यानी ग्राहकों को करीब 31,500 रुपये की बचत हो रही है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो: दमदार SUV पर छूट
महिंद्रा स्कॉर्पियो की अगस्त में 9,840 यूनिट्स बिकीं। पुरानी कीमत 13.77 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 12.98 लाख रुपये रह गई है। इस पर करीब 79,000 रुपये तक की राहत मिली है।
टोयोटा इनोवा: भरोसेमंद MPV अब सस्ती
टोयोटा इनोवा की 9,304 यूनिट्स अगस्त में बिकीं। पहले इसकी कीमत 19.09 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 18.05 लाख रुपये हो गई है। यानी खरीदारों को 1.03 लाख रुपये की बचत।
महिंद्रा बोलेरो: ग्रामीण भारत की पसंद
महिंद्रा बोलेरो की अगस्त में 8,109 यूनिट्स बिकीं। इसकी कीमत 9.70 लाख रुपये से घटकर 8.68 लाख रुपये हो गई है। करीब 1.02 लाख रुपये यानी 10.5% तक की छूट यहां मिली है।
किआ कैरेंस और महिंद्रा XUV700
किआ कैरेंस अब 11.10 लाख रुपये में मिल रही है, जिस पर 39,000 रुपये तक की राहत मिली। वहीं, महिंद्रा XUV700 की नई कीमत 13.66 लाख रुपये है, जो पहले 14.49 लाख थी।
प्रीमियम लुक वाली मारुति XL6
मारुति XL6 की कीमत 11.93 लाख रुपये से घटकर 11.52 लाख रुपये रह गई है। यानी ग्राहकों को करीब 41,000 रुपये की बचत हो रही है।
हाई-एंड SUV टोयोटा फॉर्च्यूनर
टोयोटा फॉर्च्यूनर पहले 36.05 लाख रुपये की थी, जो अब 33.65 लाख रुपये में उपलब्ध है। इस पर 2.40 लाख रुपये तक की भारी छूट दी गई है।
बजट-फ्रेंडली रेनो ट्राइबर
रेनो ट्राइबर की कीमत 6.30 लाख रुपये से घटकर 5.76 लाख रुपये हो गई है। यानी करीब 54,000 रुपये की बचत, जो मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है।
टाटा सफारी: स्टाइल और मजबूती
टाटा सफारी की कीमत 15.50 लाख रुपये से घटकर 14.66 लाख रुपये रह गई है। यहां ग्राहकों को 83,700 रुपये की छूट मिल रही है।
GST 2.0 की वजह से अब 7-सीटर कारें पहले से ज्यादा किफायती हो गई हैं। मारुति अर्टिगा से लेकर टोयोटा फॉर्च्यूनर और टाटा सफारी तक हर सेगमेंट के ग्राहकों को फायदा हुआ है। इससे आने वाले महीनों में MPV और SUV की मांग और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।
