नई दिल्ली, दिनांक: 15 फरवरी
पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज नई दिल्ली में भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस बैठक के दौरान चंडीगढ़ में सैनिक स्कूल स्थापित करने के प्रस्ताव पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि सैनिक स्कूल की स्थापना से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र सेवा की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
बैठक में सीमा क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से हो रही मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के विषय पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु एंटी-ड्रोन प्रणाली को मजबूत एवं आधुनिक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
राज्यपाल ने इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
