तरणतारण विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना तेज़ रफ्तार में जारी है। 16 में से अब तक 15 राउंड के रुझान सामने आ चुके हैं और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने बड़ी और स्थिर बढ़त बना ली है।
15वें राउंड तक AAP 40,169 वोटों के साथ आगे है और उनकी बढ़त 11,317 वोटों तक पहुंच चुकी है। एक राउंड गिनती बाकी है, जिसके बाद अंतिम नतीजा स्पष्ट हो जाएगा।
राउंड-दर-राउंड रुझानों से साफ हुआ बढ़त का ग्राफ
गिनती की शुरुआत में हालांकि अकाली दल आगे दिखा, लेकिन चौथे राउंड से ही AAP ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
15 राउंड तक के प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं:
-
AAP – 40,169
-
अकाली दल – 28,852
-
वारिस पंजाब दे – 18,315
-
कांग्रेस – 14,010
-
भाजपा – 5,762
लगभग हर राउंड में आम आदमी पार्टी ने धीरे-धीरे बढ़त बढ़ाई और 10वें राउंड के बाद अंतर और भी साफ हो गया।
कुल 16 राउंड की गिनती, 15 उम्मीदवार मैदान में
इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें चार पारंपरिक पार्टियों — AAP, कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा — के उम्मीदवार शामिल हैं।
इसके अलावा दो रजिस्टर्ड पार्टियों के प्रत्याशी और 9 निर्दलीय उम्मीदवार भी भाग्य आजमा रहे हैं।
मुख्य मुकाबला: कौन किस पर भारी?
तरणतारण सीट पर मुकाबला शुरू से ही दिलचस्प रहा।
मुख्य उम्मीदवार इस प्रकार हैं:
-
हरमीत सिंह संधू (AAP)
-
करणबीर सिंह बुरज (कांग्रेस)
-
सुखविंदर कौर (अकाली दल)
-
हरजीत सिंह संधू (भाजपा)
-
मनदीप सिंह (वारिस पंजाब दे – निर्दलीय)
विशेष रूप से वारिस पंजाब दे के मनदीप सिंह ने भी कई राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे मुकाबले में रोचक मोड़ देखने को मिले।
सीट क्यों हुई खाली?
यह उपचुनाव AAP विधायक डॉ. कश्मीर सिंह के निधन के बाद आयोजित किया गया। उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद सीट खाली होने से चुनाव जरूरी हो गया था।
अंतिम नतीजों का इंतज़ार
अब जब केवल एक राउंड की गिनती बाकी है, रुझानों से साफ है कि तरणतारण सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। अंतिम घोषणा के बाद तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।
