पंजाब में 881 आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से मोहल्ला स्तर पर मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पंजाब सरकार के नेतृत्व में शुरू किए गए आम आदमी क्लीनिक के ज़रिए राज्य
स्वास्थ्य ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अब लोगों को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए दूर-दराज़ अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि उनके अपने क्षेत्र में ही बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
पंजाब डेवलपमेंट कमीशन की ताजा स्टेट रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, आम आदमी क्लीनिकों में इलाज कराने वाले 96 प्रतिशत मरीज सेवाओं से पूरी तरह संतुष्ट पाए गए हैं। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है सरकार द्वारा शुरू की गई यह स्वास्थ्य मुहिम आम जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। क्लीनिकों में मुफ्त जांच, आवश्यक दवाइयां और डॉक्टरों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

इन क्लीनिकों में अब तक लाखों मरीजों का इलाज किया जा चुका है। यहां ब्लड टेस्ट, शुगर जांच, बीपी मॉनिटरिंग समेत कई जरूरी टेस्ट मुफ्त में किए जाते हैं। साथ ही, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए विशेष ध्यान रखा जाता है। स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रिकॉर्ड से भी जोड़ा गया है, जिससे मरीजों का डेटा सुरक्षित और व्यवस्थित रहता है।
पंजाब सरकार का दावा है कि इन क्लीनिकों के माध्यम से सरकारी अस्पतालों पर पड़ने वाला दबाव भी कम हुआ है और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसी तरह स्वास्थ्य ढांचे को और विस्तार दिया गया तो पंजाब देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है।
कुल मिलाकर, 881 आम आदमी क्लीनिकों के जरिए पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति की नई तस्वीर उभर रही है, जहां हर नागरिक को उसके घर के पास, बिना किसी आर्थिक बोझ के, बेहतर इलाज उपलब्ध हो रहा है।
