पंजाब सरकार ने इस सीज़न की धान खरीद प्रक्रिया की रसमियत शुरुआत कर दी है। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक ने जालंधर जिले के भोगपुर मंडी से धान की खरीद की औपचारिक शुरुआत की।
सरकार ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि खरीद प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी की जाएगी। इस बार केंद्र सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
किसानों को समय पर भुगतान का वादा
मान सरकार ने धान की खरीद के लिए किसानों के भुगतानों को समय पर सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रबंध किए हैं। सितंबर महीने के लिए 15,000 करोड़ रुपये और अक्टूबर के लिए 27,000 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा का इंतज़ाम किया गया है। इससे किसानों को भुगतान में देरी की समस्या नहीं होगी।
खरीद लक्ष्य से ज्यादा तैयारी
पंजाब को इस बार केंद्र सरकार ने धान की खरीद का 172 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया है। हालांकि, राज्य सरकार ने अतिरिक्त तैयारी करते हुए 190 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का इंतज़ाम किया है। इससे किसानों को अपनी पूरी उपज बेचने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
पंजाब सरकार ने मंडियों में खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने और किसानों के हितों को सुरक्षित करने के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं।
