पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में 14 अगस्त को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास पर दोपहर 12 बजे कैबिनेट की अहम बैठक होगी। आधिकारिक एजेंडा अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में लैंड पूलिंग पॉलिसी की वापसी पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है। इसके अलावा, राज्य से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा की जा सकती है। सरकार के करीबी सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में कुछ ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं, जिनका सीधा असर आम जनता और विकास परियोजनाओं पर पड़ेगा। कैबिनेट बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि इसमें राज्य के भविष्य से जुड़े बड़े ऐलान होने की उम्मीद जताई जा रही है।
