मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जापान दौरे के दूसरे दिन टोक्यो में आयोजित Invest Punjab रोड शो में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 जापानी कंपनियों ने भाग लेकर पंजाब में निवेश के प्रति अपनी मजबूत दिलचस्पी जताई। यह रोड शो पंजाब सरकार की उन कोशिशों का हिस्सा है, जिनके ज़रिए राज्य को वैश्विक उद्योगों का पसंदीदा ठिकाना बनाया जा रहा है।
जापानी कंपनियों ने दिखाया उत्साह
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब की निवेश-हितैषी नीतियों और नए अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रस्तुति देखने के बाद कई जापानी कंपनियों ने पंजाब में अपने कारोबार को विस्तार देने और नए प्रोजेक्ट शुरू करने में रुचि दिखाई।
सरकार ने भरोसा दिलाया कि हर निवेशक को पूरी सहायता और सुरक्षित माहौल दिया जाएगा, ताकि वे बेझिझक पंजाब में उद्योग स्थापित कर सकें।
रोज़गार और विकास पर जोर
सीएम मान ने बताया कि पंजाब सरकार लगातार उद्योगों को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोज़गार के अवसर पैदा करने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जापानी कंपनियों का राज्य में आना न सिर्फ आर्थिक विकास तेज करेगा बल्कि पंजाब को उन्नत तकनीक और बेहतर रोजगार के नए मार्ग भी देगा।
पंजाब–जापान साझेदारी का नया कदम
जापान के साथ सहयोग बढ़ाना पंजाब सरकार के दीर्घकालिक विज़न का हिस्सा है। टोक्यो में हुआ यह रोड शो दोनों देशों के बीच व्यापार और तकनीक में मजबूत साझेदारी का नया अध्याय साबित हो रहा है।
