आज यानी गुरुवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों के मुताबिक इसका कारण कमजोर स्पॉट मांग, डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पावेल के भाषण से पहले निवेशकों की सतर्कता है। पावेल शुक्रवार को जेक्सन हॉल में अपना भाषण देंगे, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।
एमसीएक्स पर सोना-चांदी का हाल
सुबह 9:10 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 3 अक्टूबर एक्सपायरी वाला सोना 0.15% टूटकर 99,157 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं 5 सितंबर एक्सपायरी वाली चांदी 0.19% की तेजी के साथ 1,12,764 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
सर्राफा बाजार में ताज़ा भाव
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, देशभर के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 98,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 96,570 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। इसके अलावा, चांदी की कीमत 1,11,194 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।
अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के रेट
दिल्ली
24 कैरेट सोना 98,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,723 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की ताज़ा कीमत 1,12,880 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
मुंबई
यहां 24 कैरेट सोना 99,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,888 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं चांदी का भाव 1,13,080 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
जयपुर
राजस्थान की राजधानी में 24 कैरेट सोना 99,130 रुपये और 22 कैरेट सोना 90,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जयपुर में चांदी 1,13,060 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
चेन्नई
दक्षिण भारत के प्रमुख बाजार चेन्नई में 24 कैरेट सोना 99,390 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,108 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां चांदी 1,13,330 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
निवेशकों की नजर फेड के फैसले पर
विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने की कीमतें ग्लोबल संकेतों से प्रभावित हो रही हैं। जेरोम पावेल के भाषण से ब्याज दरों पर संकेत मिल सकते हैं, जिसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ेगा।
