पंजाब के कैबिनेट मंत्री Lal Chand Kataruchakk ने केंद्र सरकार और BJP पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है और अब केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर राजनीतिक माहौल प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।
“देश के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ा जा रहा”
लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग करके देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर कर रही है। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी नेताओं को डराने और दबाव बनाने के लिए ED जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि पंजाब हमेशा भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की धरती रहा है और यहां डर की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं चल सकती।
संजीव अरोड़ा मामले का किया जिक्र
कटारूचक्क ने अपने बयान में मंत्री संजीव अरोड़ा के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ED की कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक प्रेरित दिखाई देती है।
उन्होंने दावा किया कि इससे पहले अदालत भी यह कह चुकी है कि AAP नेताओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जा सकता। मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी अपने नेताओं के साथ मजबूती से खड़ी है और हर राजनीतिक दबाव का सामना करेगी।
BJP पर लगाया बड़ा आरोप
मंत्री ने कहा कि BJP देशभक्तों की शहादत और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।
