जाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए लगातार नई पहल कर रही है। इसी कड़ी में राज्यभर के गांवों में बनाए गए 500 आधुनिक जिम का उद्घाटन किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़कर नशे से दूर रखना और सकारात्मक माहौल तैयार करना है।
फरीदकोट से होगी अभियान की शुरुआत
मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फरीदकोट जिले के चंदबाजा गांव में एक आधुनिक जिम का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे लोगों को संबोधित भी करेंगे और युवाओं से खेलों तथा नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करेंगे। सरकार का मानना है कि फिट और जागरूक युवा ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।
एक साथ 15 से 20 युवा कर सकेंगे एक्सरसाइज
सरकार द्वारा तैयार किए गए इन आधुनिक जिमों में एक समय में 15 से 20 युवा व्यायाम कर सकेंगे। जिम में फिटनेस से जुड़े आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकें। इस पहल से गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने और युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।
