पंजाब पुलिस ने राज्य में लोगों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए #NightDomination ऑपरेशन और तेज कर दिए हैं। देर रात तक अलग-अलग जिलों में नाका चेकिंग, हाईवे पेट्रोलिंग और संवेदनशील इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
सीनियर अधिकारी खुद संभाल रहे मोर्चा
इस अभियान के दौरान CPs, SSPs और रेंज DIGs समेत कई बड़े अधिकारी खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने अलग-अलग इलाकों में अचानक निरीक्षण किए और पुलिस टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। कई जगहों पर वाहनों की गहन जांच भी की गई ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
जालंधर से अमृतसर तक तेज कार्रवाई
पंजाब पुलिस ने जानकारी दी कि जालंधर से अमृतसर तक पुलिस टीमों ने मिलकर तेज़ी से काम किया। घटनास्थलों को तुरंत सुरक्षित किया गया और बिना देरी जांच शुरू कर दी गई। पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए टीमें लगातार एक्टिव मोड में काम कर रही हैं।
“हमेशा चौकन्ना, हमेशा तैयार”
पंजाब पुलिस ने अपने संदेश में कहा कि उनका फोकस तेज रिस्पॉन्स और लगातार ड्यूटी पर है। पुलिस टीमों को हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम रखी जा सके।
