पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने हजारों लोगों की जिंदगी बदल दी। खेत, घर और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पूरी तरह प्रभावित हुई। लेकिन इस संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने “ऑपरेशन राहत” शुरू कर प्रभावित परिवारों को नई उम्मीद दी है। राहत कार्यों में न सिर्फ प्रशासन बल्कि कई कैबिनेट मंत्री भी खुद मैदान में उतरकर लोगों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का बड़ा योगदान
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार की ओर से 5 लाख रुपये दान कर 50 घरों की मरम्मत करवाई। गांव-गांव जाकर दवाइयों, फॉगिंग और पशुओं के टीकाकरण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना घर 24 घंटे बाढ़ पीड़ितों के लिए खोल दिया।
बैंस साहिब रोज़ाना अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। तय किया गया है कि
- गिरदावरी रिपोर्ट 3 दिनों में,
- बिजली और पानी 24 घंटों में,
- और टूटे रास्ते 48 घंटों में बहाल किए जाएंगे।
उनकी इंसानियत का उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब कांग्रेस द्वारा किए गए हाईवे जाम में एक एंबुलेंस फँस गई। बैंस साहिब ने तुरंत अपनी पायलट गाड़ी आगे भेजकर रास्ता साफ करवाया और मरीज समय पर पीजीआई चंडीगढ़ पहुँच पाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
अन्य मंत्रियों की सक्रिय भूमिका
- हरभजन सिंह ETO – खुद दरियाओं के किनारे बांध बनाने में जुटे। उनकी धर्म पत्नी सुहिंदर कौर ने अजनाला हलके में राहत सामग्री और पशुओं का चारा वितरित किया।
- तरुणप्रीत सिंह सोढ़ – ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रभावित गांवों का दौरा कर राशन, पानी और अन्य जरूरी सामान पहुंचाया।
- लालजीत सिंह भुल्लर – पहले दिन से ही पीड़ितों के बीच मौजूद रहे। घुल्लेवाला गांव में जब बांध टूटने का खतरा था, तो उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर स्थिति संभाली और राहत सामग्री बांटी।
- बरिंदर कुमार गोयल – लगातार गांव-गांव जाकर सुनिश्चित किया कि हर परिवार तक मदद पहुँचे।
स्वास्थ्य और वित्त विभाग की भूमिका
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवाइयों, पीने के पानी और चिकित्सा सेवाओं की पूरी जिम्मेदारी उठाई। वहीं वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने डिर्बा कार्यालय में स्वयंसेवकों के साथ मिलकर राहत किट तैयार किए और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी परिवार मदद से वंचित न रहे।
पटियाला से भेजी गई राहत सामग्री
“ऑपरेशन राहत” के तहत पटियाला से 16 ट्रक राहत सामग्री विभिन्न प्रभावित इलाकों में भेजी गई। इसमें राशन, कपड़े, दवाइयां और ज़रूरी सामान शामिल है।
संकट की घड़ी में सरकार केवल घोषणाएं नहीं कर रही, बल्कि मंत्री खुद गांवों में पहुंचकर राहत कार्यों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में चल रहा “ऑपरेशन राहत” पंजाबियों के लिए एकजुटता और संवेदनशीलता का उदाहरण बन गया है।
