पंजाब में मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में पूरे हुए 4 सालों को लेकर ‘संवाद’ अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गांव-गांव और शहरों में जाकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं।
इस अभियान के तहत गांव बुगरा, पटियाला शहरी, भुच्चो मंडी, जालंधर कैंट, तलवंडी साबो के गांव भगवानगढ़ भुल्लियांवाली और भोआ के गांव सुंदरचक में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं।
इन बैठकों में नेताओं ने स्थानीय लोगों को सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।

इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने सरकार के कामों की सराहना करते हुए अपना समर्थन जताया।
कई जगहों पर लोगों ने कहा कि उन्हें सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में सुधार आया है।
नुक्कड़ बैठकों के दौरान लोगों ने मान सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिससे उन्हें सीधे तौर पर फायदा हुआ है।
