पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ के म्युनिसिपल भवन पंजाब में आयोजित खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान 87 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित “महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड” और नकद पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा 1070 खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए करीब 27.70 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई।
32 करोड़ से ज्यादा की पुरस्कार राशि
समारोह के दौरान CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार को देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को कुल 32 करोड़ 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने का गर्व है। उन्होंने खिलाड़ियों, कोचों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को मिला बड़ा सम्मान
कार्यक्रम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी Harmanpreet Kaur, Harleen Deol और Amanjot Kaur को 1.5-1.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं पैरा पावरलिफ्टर Paramjeet Singh को 55 लाख रुपये का इनाम दिया गया।
खिलाड़ियों से की खास बातचीत
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और लगातार मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ी देश और दुनिया में लगातार नाम रोशन कर रहे हैं और सरकार उनकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करती है।
खेलों के जरिए नशे के खिलाफ अभियान
CM मान ने कहा कि पंजाब सरकार खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर रखने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 1,790 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक खेल बजट रखा है और “खेडन वतन पंजाब दियां” जैसे बड़े खेल आयोजन शुरू किए हैं। इसके साथ ही गांव-गांव खेल मैदान बनाने पर भी काम किया जा रहा है।
