प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों के लिए 1600 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने की घोषणा की है। यह राहत पैकेज सीधे तौर पर राज्य के उन क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जाएगा जो बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद
केंद्र सरकार ने साफ किया है कि बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, हादसों में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।
पीएम ने किया हवाई सर्वे और बैठक
आज प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के कैबिनेट मंत्रियों, अधिकारियों और बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा भी की।
“मुश्किल घड़ी में साथ खड़ी है सरकार”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार इस कठिन समय में पंजाब की जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर संभव मदद दी जाएगी ताकि लोग जल्द से जल्द सामान्य जीवन जी सकें।
