Oplus_16908288
चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा का सेशन; कल शुरू हुए पंजाब विधानसभा के 5 दिन के सेशन के दूसरे दिन हंगामा शुरू हो गया। सदन शुरू होते ही स्पीकर कुलतार सिंह संधवान ने प्रश्नकाल शुरू करने को कहा, लेकिन इस दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में कांग्रेस MLA नारे लगाने लगे। स्पीकर संधवान को कई बार कड़ा रुख अपनाना पड़ा और विपक्ष के साथ AAP सदस्यों को भी टोकना पड़ा। कांग्रेस MLA शिकायत पत्र लेकर विधानसभा पहुंचे थे। जिसमें उन्होंने पंजाब सरकार पर बेअदबी कानून के तहत कोई कार्रवाई न करने, राज्य में ड्रग माफिया के मामलों में सरकार को घेरने, गैंगस्टरवाद और पंजाब पर बढ़ते कर्ज के बोझ आदि का आरोप लगाया।
