अरब देशों में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पंजाब सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। कैबिनेट मंत्री Ravjot Singh ने बताया कि सरकार हालात पर लगातार नजर रख रही है और फंसे हुए पंजाबियों की मदद के लिए सक्रिय कदम उठा रही है।
एमी विर्क से भी की बातचीत
मंत्री ने जानकारी दी कि उन्होंने पंजाबी कलाकार Ammy Virk से भी बात की, जिनका परिवार इस समय दुबई में है। सरकार ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि इस मुश्किल समय में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।
केंद्र और एम्बेसी से तालमेल
पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क बनाए रखा है। ओमान एम्बेसी को औपचारिक पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि फंसे हुए पंजाबियों को जल्द वीजा जारी किए जाएं, ताकि वे सुरक्षित घर लौट सकें। सरकार का कहना है कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
24×7 हेल्पलाइन जारी
लोगों की सहायता के लिए 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन नंबर 0172-2260042 और 0172-2260043 जारी किए गए हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर +91 94787 79112 भी सक्रिय है।
सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हालात सामान्य होने तक सहायता और समन्वय जारी रहेगा।
