पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने पंजाब सरकार के पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास विभाग में वेटरनरी अफसर (ग्रुप-ए) के 405 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव चरणजीत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाई गई है।
1022 उम्मीदवारों ने किया आवेदन, 413 पहुंचे इंटरव्यू तक
सचिव ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 1022 उम्मीदवारों ने आवेदन जमा करवाए थे। इसके बाद आयोग ने 8 दिसंबर 2024 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के आधार पर 413 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है मेरिट लिस्ट
आयोग ने संयुक्त मेरिट सूची के साथ-साथ श्रेणीवार मेरिट सूचियां भी अपनी अधिकारिक वेबसाइट www.ppsc.gov.in पर अपलोड कर दी हैं। सभी अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम के साथ पूरी चयन प्रक्रिया और अंकों का विस्तृत विवरण भी दिया गया है।
पारदर्शिता और निष्पक्षता से हुई भर्ती प्रक्रिया
चरणजीत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से अंजाम दिया गया है। आयोग ने सभी मानकों का पालन करते हुए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया है।
भविष्य की भर्तियों के लिए आयोग की तैयारी जारी
पंजाब लोक सेवा आयोग आने वाले समय में भी इसी तरह योग्यता और ईमानदारी के साथ भर्तियों की प्रक्रिया को अंजाम देता रहेगा। आयोग की यह कोशिश है कि सरकारी विभागों में योग्य उम्मीदवारों की समय पर भर्ती हो, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके।
