पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह ने पटियाला में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के दूसरे चरण के तीसरे दिन की अगुवाई की। इस दौरान उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को अपने आसपास का वातावरण साफ रखने के लिए जागरूक किया।
60 वार्डों में 60 टीमें
मंत्री ने बताया कि अभियान के तहत पटियाला के 60 वार्डों में 60 टीमें काम कर रही हैं। इन टीमों का उद्देश्य सिर्फ कूड़ा उठाना या सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाना भी है।
जूट बैग इस्तेमाल करने की अपील
अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक बैग की जगह जूट के बैग इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। मंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके शहर को साफ और पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है।
H1N1 को लेकर दी सलाह
बलवीर सिंह ने लोगों से H1N1 को लेकर घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही। उन्होंने लोगों से जागरूक रहने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने की अपील की।
