पंजाब की सीमाएं अंतरराष्ट्रीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील मानी जाती हैं। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पंजाब सरकार के नेतृत्व में सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल और समन्वय की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।
पंजाब ने सीमा पर तैनात केंद्रीय एजेंसियों और राज्य पुलिस के बीच समन्वय तंत्र को मजबूत किया है। नियमित समन्वय बैठकों, संयुक्त ऑपरेशनों और रियल टाइम सूचना साझा करने की व्यवस्था से सुरक्षा ढांचे को और प्रभावी बनाया गया है। इससे ड्रग तस्करी, हथियारों की घुसपैठ और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिली है।
सीमावर्ती जिलों में निगरानी तंत्र को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। ड्रोन सर्विलांस सीसीटीवी नेटवर्क और इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण समुदायों को भी जागरूक कर सुरक्षा तंत्र का सहयोगी बनाया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना मिल सके।
पंजाब सरकार ने सीमावर्ती गांवों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी ध्यान दिया है। सड़क, रोशनी और संचार व्यवस्था में सुधार से सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ी है। इससे न केवल सुरक्षा मजबूत हुई है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों में विश्वास और सुरक्षा की भावना भी बढ़ी है।
सरकार का मानना है कि मजबूत समन्वय ही सीमा सुरक्षा की कुंजी है। बेहतर तालमेल, तकनीकी उन्नयन और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से पंजाब आज सीमा सुरक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त और सक्रिय मॉडल की ओर अग्रसर है।
