लुधियाना में टाटा स्टील के नए प्लांट में आज से उत्पादन शुरू हो गया है। इस प्लांट का उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कंपनी के अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में किया। इस मौके को पंजाब के औद्योगिक विकास के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया जा रहा है।
CM मान ने जताई खुशी
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह प्लांट महज 2 साल में तैयार होकर चालू हो गया, जो एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने टाटा कंपनी और इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

पंजाब में निवेश के लिए न्योता
CM मान ने टाटा समूह को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब उद्योगों के लिए एक बेहतरीन स्थान बनता जा रहा है। उन्होंने टाटा और अन्य कंपनियों को भविष्य में भी पंजाब में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा
इस प्लांट के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां और तेज होंगी।
पंजाब की प्रगति की ओर कदम
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पंजाब की पावन धरती का जिक्र करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
