सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई, लेकिन जल्द ही बाजार लाल निशान में फिसल गया। शुरुआती सुस्ती के बाद करीब डेढ़ घंटे के कारोबार के भीतर ही बाजार ने गियर बदल लिया और तेजी के साथ ग्रीन जोन में पहुंच गया। सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखी गई, वहीं निफ्टी भी 100 अंक से ऊपर चढ़ गया।
अमेरिका के फैसले से बदली बाजार की चाल
अमेरिका में शटडाउन खत्म होने की खबर ने बाजार की दिशा ही पलट दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फंडिंग बिल पर साइन करने के बाद वैश्विक बाजारों में उत्साह देखने को मिला। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा और सेंसेक्स-निफ्टी ने जबरदस्त वापसी की।
सेंसेक्स और निफ्टी का आज का मूवमेंट
बीएसई सेंसेक्स ने आज 84,525.89 के स्तर पर शुरुआत की थी, जो पिछले बंद 84,466.51 से मामूली ऊपर था। हालांकि थोड़ी देर में ये फिसलकर 84,253 तक आ गया। इसके बाद बाजार ने शानदार पलटवार किया और सेंसेक्स 84,803 के स्तर पर पहुंच गया।
वहीं, एनएसई निफ्टी ने 25,906 पर ओपनिंग की और फिर तेजी पकड़ते हुए 25,975 तक चढ़ गया।
एशियाई बाजारों में भी दिखा उत्साह
अमेरिकी शटडाउन खत्म होने का असर एशिया के बाजारों पर भी साफ दिखा। जापान का निक्केई 153 अंक चढ़कर 51,217 पर पहुंच गया, जबकि साउथ कोरिया का KOSPI इंडेक्स 30 अंक बढ़कर 4,180 पर ट्रेड कर रहा था। Gift Nifty में भी 130 अंकों की तेजी देखने को मिली। एशिया की इस तेजी ने भारतीय बाजार को भी मजबूती दी।
ये शेयर बने आज के “रॉकेट”
बाजार की तेजी के बीच कुछ शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया।
लार्जकैप स्टॉक्स में –
-
Asian Paints: +3.70%
-
ICICI Bank: +2.20%
-
Tata Steel: +1.80%
मिडकैप स्टॉक्स में –
-
Ashok Leyland: +6%
-
Biocon: +3.80%
-
Glenmark: +3.60%
-
Prestige: +3.30%
-
Tata Communications: +2.40%
स्मॉलकैप स्टॉक्स में –
-
Precwire: +16%
-
TV Select: +15%
निवेशकों में बढ़ा भरोसा
अमेरिका में स्थिरता लौटने और एशियाई बाजारों के समर्थन से भारतीय निवेशकों का मूड सकारात्मक हुआ है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ग्लोबल संकेत ऐसे ही मजबूत बने रहे तो सेंसेक्स और निफ्टी आने वाले दिनों में नए रिकॉर्ड छू सकते हैं।
