मोहाली में रविवार को ‘Punjab Youth Run 2026’ का आयोजन किया गया। 5.5 किलोमीटर की इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। दौड़ का मकसद सिर्फ फिटनेस तक सीमित नहीं था, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने का संदेश देना भी था।
दौड़ के जरिए नशे के खिलाफ संदेश
मान सरकार की ओर से इस रन को स्वस्थ और नशामुक्त पंजाब की मुहिम से जोड़ा गया है । बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने यह दिखाया कि खेल और फिटनेस को लेकर युवा वर्ग में रुचि बढ़ रही है। दौड़ के दौरान ‘नशे को ना’ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश प्रमुख रहा।
श्री अंब साहिब गुरुद्वारा से शुरू हुआ आयोजन
Punjab Youth Run का आयोजन मोहाली के श्री अंब साहिब गुरुद्वारा से किया गया। कार्यक्रम को लेकर पहले से ही युवाओं में उत्साह देखने को मिला था। आयोजकों के अनुसार, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से युवाओं के इसमें शामिल होने की उम्मीद थी।
खेलों से जोड़ने पर जोर
इस पहल के जरिए युवाओं को रोजमर्रा की जिंदगी में खेल और व्यायाम को जगह देने के लिए प्रेरित किया गया। मान सरकार ने इसे पंजाब के युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रयास बताया।
