पंजाब पुलिस का ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान लगातार जारी है। अभियान के 499वें दिन एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राज्य के विभिन्न इलाकों से 45 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 621 ग्राम हेरोइन, 190 नशीली गोलियां और नशा तस्करी से कमाए गए 1,600 रुपये बरामद किए। बरामद नशीले पदार्थों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नशा छोड़ने के लिए भी किया प्रेरित
पंजाब पुलिस ने बताया कि अभियान केवल तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के शिकार लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में इलाज कराने के लिए प्रेरित और परामर्श दिया गया, ताकि वे नशे की लत छोड़कर सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।
