पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चल रहा ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान लगातार तेज हो रहा है। अभियान के 221वें दिन पंजाब पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ मिलकर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चिन्हित ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की।
595 स्थानों पर हुई कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, इस अभियान के दौरान 595 जगहों पर छापे मारे गए। कार्रवाई में गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़े मामलों में 389 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे 7 घोषित अपराधियों को भी पुलिस ने पकड़ा।
16 हथियार किए गए बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस को 16 हथियार भी मिले। पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करना, अवैध हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाना और आपराधिक नेटवर्क की कड़ियों को कमजोर करना है।
कुल गिरफ्तारियां 66 हजार के पार
पंजाब पुलिस के अनुसार, अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल 66,046 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। राज्य में गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध ठिकानों और गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी लगातार जारी है।
गुप्त सूचना देने के लिए हेल्पलाइन
पुलिस ने आम लोगों से भी अपराध से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील की है। गैंगस्टर गतिविधियों से संबंधित सूचना 93946-93946 पर दी जा सकती है। पुलिस के मुताबिक, लोग अपनी पहचान बताए बिना भी जानकारी साझा कर सकते हैं।
