पंजाब पुलिस को गुरुवार को बड़ी मजबूती मिली। जालंधर स्थित पंजाब आर्म्ड पुलिस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिला पुलिस और आर्म्ड पुलिस कैडर में चयनित 1,746 नए कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नई नियुक्तियों के बाद पंजाब पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद है।
DGP गौरव यादव ने जताया आभार
पंजाब के DGP गौरव यादव ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताते हुए कहा कि नए भर्ती हुए पुलिसकर्मी योग्य, ऊर्जावान और मेहनती हैं। उनके पुलिस बल में शामिल होने से राज्य में पुलिसिंग की क्षमता और मजबूत होगी।
नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवा देने पर जोर
DGP के मुताबिक, नए पुलिसकर्मियों की नियुक्ति से पंजाब पुलिस को नागरिकों की सुरक्षा और सेवा अधिक प्रभावी तरीके से करने में मदद मिलेगी। जिला पुलिस और आर्म्ड पुलिस में नई भर्ती से अलग-अलग स्तरों पर पुलिस बल को अतिरिक्त मानव संसाधन मिलेगा।
नए जवानों का पंजाब पुलिस परिवार में स्वागत
गौरव यादव ने सभी नवनियुक्त कांस्टेबलों का पंजाब पुलिस परिवार में स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए जवान अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ निभाएंगे और प्रदेश के लोगों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
